Hindi Shabdanveshi Kosh (Hindi Thesaurus)

· Vani Prakashan
5.0
ഒരു അവലോകനം
ഇ-ബുക്ക്
910
പേജുകൾ
റേറ്റിംഗുകളും റിവ്യൂകളും പരിശോധിച്ചുറപ്പിച്ചതല്ല  കൂടുതലറിയുക

ഈ ഇ-ബുക്കിനെക്കുറിച്ച്

हिंदी शब्दन्वेषी कोश (हिन्दी थिरारस) -हिंदी शब्दान्वेषी कोश (हिंदी थिसारस) ग्रंथ में हिंदी के सभी शब्दों और सभी शब्दों के सभी पर्यायों को लेने का प्रयास किया गया है। शब्दों के संज्ञा-विशेषण आदि रूप, लिंग, निर्देश तथा प्रयोग भी दिए गए हैं। सामान्यतया, इनके लिए अलग से कोश देखने की आवश्यकता नहीं है। यदि अर्थ मालूम हो और शब्द मालूम न हो तो उस शब्द को इस कोश में आसानी से ढूँढ़ा जा सकता है। इसके लिए शब्दों को वर्गों में बाँटा गया है। इन वर्गों में ऐसा तालमेल है कि किसी भी शब्द को उतनी जल्दी ढूँढ़ा जा सकता है, जितनी जल्दी शब्दकोश में किसी शब्द का अर्थ ढूँढ़ा जाता है। ऐसे हज़ारों नाम यानी शब्द हैं। जिनकी आए दिन ज़रूरत पड़ती है। ज़रूरत के समय उनको इस हिंदी शब्दान्वेषी कोश में तुरंत खोजा जा सकता है। इसके अलावा इसमें एक-एक शब्द के अनेक पर्याय हैं। यह हिंदी थिसारस हिंदी की शब्द सम्पदा बढ़ाने के लिए सर्वाधिक उपयुक्त है, जिसमें एक ओर समानार्थक शब्द और दूसरी ओर विपरीतार्थक शब्दों की खोज संभव की गई है। यह हिंदी थिसारस न केवल शब्दकोश और अर्थ कोश की आपूर्ति करता है, अपितु विलोम कोश में भी सहायक है। इसमें पर्यायवाची कोश का भी पूरा भंडार प्राप्त होगा इस हिंदी थिसारस में पाठकों के लिए अब कोई भी हिंदी में प्रसिद्ध शब्द दूर नहीं रहेगा, ऐसा प्रयास किया गया है।


यह कोश सभी शिक्षित व्यक्तियों के लिए है, जिन्हें हिंदी कोश की आवश्यकता पड़ती है । शब्द खोजी कोश और अर्थ खोजी कोश एक-दूसरे के पूरक हैं। जिन्हें सटीक शब्दों की जरूरत पड़ती है, ऐसे छात्र, अध्यापक, लेखक, पत्रकार, शोधकर्ता और वक्ता आदि के पास यह कोश होना अनिवार्य है। शब्द संबंधी संदर्भ ग्रंथ के रूप में यह कोश हर शिक्षालय और पुस्तकालय के लिए भी अपरिहार्य है। इस हिंदी थिसारस (हिंदी शब्दान्वेषी कोश) में हिंदी के सभी शब्दों और उनके सभी पर्यायों को समेटने का प्रयास किया गया है। हिंदी शब्दान्वेषी कोश के प्रकाशन से हिंदी का कोश भंडार पूर्ण होगा।

റേറ്റിംഗുകളും റിവ്യൂകളും

5.0
ഒരു അവലോകനം

രചയിതാവിനെ കുറിച്ച്

जन्म : 06 दिसम्बर, 1980 (ग्राम नौली, ज़िला बस्ती, उत्तर प्रदेश)

शिक्षा : स्नातकोत्तरद्वय, पीएच.डी., हिन्दी (काशी हिन्दू विश्वविद्यालय) ।

अध्यापन अनुभव : काशी हिन्दू

विश्वविद्यालय, वाराणसी (2004-2006) ; श्रीविश्वनाथ महाविद्यालय, सुल्तानपुर (2006-08) ; जगद्गुरु रामभद्राचार्य विकलांग विश्वविद्यालय, चित्रकूट (2009-12); अटल बिहारी वाजपेयी हिन्दी विश्वविद्यालय, भोपाल (2013-2014 ); सरगुजा विश्वविद्यालय, अम्बिकापुर (2014-2019) हिमाचल प्रदेश केन्द्रीय विश्वविद्यालय, धर्मशाला (2019-2021 ) ।


प्रकाशित कृतियाँ : महामनीषी डॉ. हरवंशलाल ओबराय रचनावली (सं.) (2008), हिन्दी साहित्य के इतिहास लेखन की परम्परा (2009), सूरदास और उनकी सूरसारावली (2009), लोक साहित्य की साधना (2010), शोक और श्लोक (2010), प्रयोगवाद के पुरस्कर्ता कवि और अज्ञेय (2010), आँसू : काव्य और शैली (2010), हिन्दी कथा सरिता (2010), हिन्दी गद्य विधायन (2010), पालि भाषा : साहित्य और व्याकरण (2010), एकांकी सप्तक (2010), हिन्दी नाट्य साहित्य के चतुः स्तम्भ (2010), पत्रकारिता : सिद्धान्त और प्रयोग (2010), आधुनिक कविता के प्रतिमान (2010), हिन्दी निबन्ध नवनीत (2010), कबीर : कवि, साधक, समाज-सुधारक (2011), घनआनन्द कवित्त (2013), हिन्दी - आलोचना और हिन्दी नवरत्न (2014), हिन्दी साहित्य के इतिहास लेखन की समीक्षा (2014), संवादमिममद्भुतम् (2014), हिन्दी साहित्य : वस्तुनिष्ठ परिचय (2014), भोजपुरी साहित्य का इतिहास (2014), घनआनन्द ग्रन्थावली (2015), मानस वर्णानुक्रम कोश (2017), सिक्ख गुरुओं का प्रदेय ( 2018 ), राष्ट्रभाषा और हिन्दी राष्ट्र की अवधारणा ( 2020), स्वामी विवेकानन्द का हिन्दू चिन्तन, इत्यादि। अनेक पुस्तकें प्रकाशनाधीन।


सम्पादित एवं अनूदित संस्कृत-पुस्तकें : 22; सम्बद्धता : भारतीय साहित्य लोक संस्कृति संस्थान, बस्ती, उत्तर प्रदेश (संस्थापक- निदेशक); अखिल भारतीय नवोदित साहित्यकार परिषद्, लखनऊ


(राष्ट्रीय संयोजक) । सम्प्रति : विभागाध्यक्ष, प्रयोजनमूलक हिंदी विभाग, सन्त गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, सरगुजा, अम्बिकापुर, छत्तीसगढ़।

ഈ ഇ-ബുക്ക് റേറ്റ് ചെയ്യുക

നിങ്ങളുടെ അഭിപ്രായം ഞങ്ങളെ അറിയിക്കുക.

വായനാ വിവരങ്ങൾ

സ്‌മാർട്ട്ഫോണുകളും ടാബ്‌ലെറ്റുകളും
Android, iPad/iPhone എന്നിവയ്ക്കായി Google Play ബുക്‌സ് ആപ്പ് ഇൻസ്‌റ്റാൾ ചെയ്യുക. ഇത് നിങ്ങളുടെ അക്കൗണ്ടുമായി സ്വയമേവ സമന്വയിപ്പിക്കപ്പെടുകയും, എവിടെ ആയിരുന്നാലും ഓൺലൈനിൽ അല്ലെങ്കിൽ ഓഫ്‌ലൈനിൽ വായിക്കാൻ നിങ്ങളെ അനുവദിക്കുകയും ചെയ്യുന്നു.
ലാപ്ടോപ്പുകളും കമ്പ്യൂട്ടറുകളും
Google Play-യിൽ നിന്ന് വാങ്ങിയിട്ടുള്ള ഓഡിയോ ബുക്കുകൾ കമ്പ്യൂട്ടറിന്‍റെ വെബ് ബ്രൗസർ ഉപയോഗിച്ചുകൊണ്ട് വായിക്കാവുന്നതാണ്.
ഇ-റീഡറുകളും മറ്റ് ഉപകരണങ്ങളും
Kobo ഇ-റീഡറുകൾ പോലുള്ള ഇ-ഇങ്ക് ഉപകരണങ്ങളിൽ വായിക്കാൻ ഒരു ഫയൽ ഡൗൺലോഡ് ചെയ്ത് അത് നിങ്ങളുടെ ഉപകരണത്തിലേക്ക് കൈമാറേണ്ടതുണ്ട്. പിന്തുണയുള്ള ഇ-റീഡറുകളിലേക്ക് ഫയലുകൾ കൈമാറാൻ, സഹായ കേന്ദ്രത്തിലുള്ള വിശദമായ നിർദ്ദേശങ്ങൾ ഫോളോ ചെയ്യുക.